Search News

सीतापुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची 112 की टीम पर पथराव, कई थानों की पुलिस मौके पर, हिरासत में सात आरोपी

सीतापुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव किया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सात आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 2, 2026

सीतापुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची 112 की टीम पर पथराव, कई थानों की पुलिस मौके पर, हिरासत में सात आरोपी


सीतापुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव किया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सात आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।  यूपी के सीतापुर में आरोपियों ने शुक्रवार को झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया। इसमें डायल 112 पीआरवी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति नियंत्रण में आई। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  घटना अटरिया थाना क्षेत्र के नीलगांव मार्ग स्थित भगवतीपुर चौराहे के पास की है। यहां पर जानकी नगर गांव निवासी दिनेश यादव और मंटू पाल के बीच दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेने के लिए बात शुरू की। इस बीच आरोपियों ने डायल 112 की टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि मामले में सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। एफआईआर दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। 

Breaking News:

Recent News: